HIDE: email

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025 Apply Online : 0 से 2 साल की बेटियों को ₹5,000 की आर्थिक सहायता

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025


Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025 : बिहार सरकार ने राज्य की बेटियों के लिए एक बहुत ही लाभकारी योजना चलाई है जिसका नाम है मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025।
इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
इस योजना के तहत जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई पूरी करने पर सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाती है।
अगर आपके घर में भी बेटी है, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य ज़रूरी जानकारी दी गई है।

➤ Table of Contents ▶

    Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025 : Overview

    विषयविवरण
    योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025
    विभागसमाज कल्याण विभाग, बिहार
    योजना का प्रकारसरकारी योजना
    लाभजन्म से स्नातक तक आर्थिक सहायता
    आवेदन का तरीकाऑनलाइन / ऑफलाइन
    आधिकारिक वेबसाइटicdsonline.bih.nic.in
    पोस्ट तिथि08 नवंबर 2025

    मुख्य उद्देश्य

    इस योजना का मुख्य मकसद बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
    इसके साथ ही समाज में लड़कियों और लड़कों के बीच समानता लाना भी इस योजना का बड़ा उद्देश्य है।

    योजना के लाभ और सहायता राशि

    इस योजना के तहत बेटियों को अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है। राशि सीधे माता-पिता के बैंक खाते में भेजी जाती है।

    चरणराशि (₹)
    कन्या के जन्म पर2,000
    1 वर्ष पूरे होने पर1,000
    2 वर्ष पूरे होने पर2,000
    कक्षा 1-2 के लिए हर साल600
    कक्षा 3-5 के लिए हर साल700
    कक्षा 6-8 के लिए हर साल1,000
    कक्षा 9-12 के लिए हर साल1,500
    10वीं पास करने पर10,000
    12वीं पास करने पर25,000
    स्नातक पूरा होने पर50,000

    पात्रता (Eligibility)

    • केवल बिहार राज्य के निवासी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
    • लाभ केवल कन्या संतान को मिलेगा।
    • शुरुआती लाभ के लिए बेटी की उम्र 0 से 2 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    • योजना का लाभ अधिकतम दो बेटियों तक दिया जाएगा।
    • यदि पहली बेटी के बाद जुड़वां बेटियाँ होती हैं, तो तीनों को योजना का लाभ मिलेगा।

    आवश्यक दस्तावेज़

    • माता-पिता का आधार कार्ड
    • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
    • बैंक पासबुक
    • माता की पासपोर्ट साइज फोटो
    • पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)

    ऑनलाइन आवेदन कैसे करें :

    1. सबसे पहले icdsonline.bih.nic.in पर जाएं।
    2. “Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
    3. आवेदन फॉर्म भरें और सभी ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
    4. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें।

    ऑफलाइन आवेदन कैसे करें :

    1. अपने नज़दीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाएं।
    2. सेविका से “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना” के लिए आवेदन फॉर्म मांगें।
    3. मांगे गए दस्तावेज़ जमा करें।
    4. आवेदन पूरा करने के बाद सेविका द्वारा प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

    Important Links

    Linkविवरण
    Apply Onlineऑनलाइन आवेदन करें
    Official Notificationआधिकारिक नोटिफिकेशन देखें
    Join TelegramTelegram ग्रुप से जुड़ें
    Join WhatsAppWhatsApp ग्रुप से जुड़ें
    Priyanshu - Founder and Content Head, Ytrishu.in
    Founder and Content Head, Ytrishu.in

    Priyanshu Ytrishu.in ke founder hain. Ve Sarkari Naukri, Result, Admit Card aur Sarkari Yojna ki jaankari official notifications aur vishwasniya sources se verify karke publish karte hain.

    Related Posts